प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को बधाई दी है। उन्होंने उन्होंने ‘एक्स’ हैंडल पर अपने बधाई संदेश में लिखा, ”झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े।”

उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 15 नवंबर, 2000 को झारखंड को अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार से अलग प्रांत के रूप में झारखंड राज्य गठित हुआ था।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई

इसके साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लिखा “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस हमारे लिए विशेष है। हमारी समृद्ध संस्कृति, जनजातीय, मूलवासी विरासत और प्राकृतिक संपदा हमारी पहचान है, हमारा गौरव है।”

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 22 जुलाई 2026, बुधवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *