प्रधानमंत्री मोदी आज मोतिहारी में देंगे 7217 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, गांधी मैदान में विशाल जनसभा

मोतिहारी, 18 जुलाई 2025।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी के गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे राज्य को कुल 7217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल है। साथ ही प्रधानमंत्री चार अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे क्षेत्रीय रेल संपर्क को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुबह 10 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर आगमन से शुरू होगा, जहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे मोतिहारी स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभा में प्रधानमंत्री करीब डेढ़ घंटे रहेंगे।

इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांधी मैदान में लोगों के बैठने के लिए 1.25 लाख से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं।

जनसभा में विशेष रूप से पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और शिवहर जिलों से भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
यह पिछले डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री का तीसरा बिहार दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने 30 मई को रोहतास के विक्रमगंज और 20 जून को सीवान के जसौली में भी जनसभाओं को संबोधित किया था।

इस दौरे के माध्यम से एक बार फिर से केंद्र सरकार बिहार के विकास और पूर्वांचल क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *