छपरा एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के तौर-तरीके को प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा

छपरा। भुवनेश्वर में आयोजित डीजीपी सम्मेलन में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने नए कानून के तहत कम दिनों में सजा दिलाने का प्रजेंटेशन दिया। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के डीजीपी और अन्य राज्यों के डीजीपी ने उनकी सराहना की।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने इस मॉडल को देश के अन्य हिस्सों में लागू करने का सुझाव दिया। रसूलपुर थाना के धनाडीह गांव में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड में महज 14 दिनों में अनुसंधान पूरा कर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था। इसके बाद 50 दिनों के भीतर अदालत ने दोषियों को उम्रकैद और आर्थिक दंड की सजा सुनाई। सारण एसपी ने प्रजेंटेशन में बताया कि इस कार्य को किस तरह अंजाम दिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    भाजपा नेता व मुखिया को फोन पर जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज; सुरक्षा की लगाई गुहार

    Share Add as a preferred…

    सारण के DPO पर आय से अधिक संपत्ति का शिकंजा! 27 लाख की सैलरी, खातों में 2.51 करोड़ का लेन-देन; जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *