भाजपा नेता व मुखिया को फोन पर जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज; सुरक्षा की लगाई गुहार

छपरा: नगरा प्रखंड की तकिया पंचायत के मुखिया एवं भाजपा नेता शैलेश कुमार यादव को फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उन्होंने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।

दो अलग-अलग नंबरों से मिली धमकी

मुखिया शैलेश कुमार यादव ने अपने आवेदन में बताया कि 27 जून को दोपहर 3:38 बजे मोबाइल नंबर 9717841211 से लगातार कई बार कॉल कर उन्हें गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ही देर बाद दूसरे मोबाइल नंबर 995511977 से भी कॉल आया, जिसमें अपशब्द कहे गए और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

सुरक्षा की मांग

मुखिया ने आवेदन में आशंका जताई है कि धमकी देने वाले लोग उनके साथ किसी भी समय अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीणों में नाराजगी

घटना की जानकारी सामने आने के बाद पंचायत क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को इस तरह की धमकी मिलना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

पुलिस ने शुरू की जांच

खैरा थाना प्रभारी अखिलेश पासवान ने बताया कि मुखिया का आवेदन प्राप्त हो गया है।

उन्होंने कहा, “मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

  • ये भी पढ़े..

    गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.91 करोड़ की देशव्यापी साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 47 सिम कार्ड बरामद

    Share Add as a preferred…

    पटना में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत: शादी से इनकार पर प्रेमी ने की फायरिंग, तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत

    Share Add as a preferred…