मोतिहारी में स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बोले – वाणी में आध्यात्मिकता, व्यक्तित्व में ओज

मोतिहारी, 18 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से मोतिहारी में भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने स्वामी जी के व्यक्तित्व और आध्यात्मिक प्रभाव की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा:
“आज मोतिहारी में स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। उनके व्यक्तित्व में जहां तेज और ओज का वास है, वहीं वाणी में आध्यात्मिकता रची-बसी है। महाराज जी की आत्मीयता, स्नेह और मार्गदर्शन से अभिभूत हूं!”

प्रधानमंत्री की इस मुलाकात को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज पूर्वी भारत के प्रसिद्ध संतों में गिने जाते हैं और उनका मार्गदर्शन हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा बिहार में उनकी हालिया विकास परियोजनाओं और जन-संपर्क अभियान के क्रम में हुई, लेकिन यह मुलाकात राजनीतिक व्यस्तताओं से इतर एक आध्यात्मिक पड़ाव के रूप में सामने आई।


 

  • ये भी पढ़े..

    लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद पटना में एक्शन: खान ग्लोबल स्टडीज समेत कई कोचिंग संस्थानों में मिलीं गंभीर खामियां, बंदी तक की चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *