भागलपुर में गंगा तट पर कटाव रोकने की तैयारी तेज़: डीएम ने इस्माइलपुर में तटबंध निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भागलपुर, 18 जून 2025: नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर बिंद टोली में गंगा नदी के कटाव स्थल पर तटबंध निर्माण और ऊंचीकरण कार्य का जायज़ा लेने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी पहुंचे। उन्होंने स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को 25 जून तक कार्य पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

33.5 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता श्री गौतम कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 की बाढ़ में इस स्थल पर गंभीर टूटान हुआ था। अब यहां विभागीय स्वीकृति और संविदा के तहत करीब 33.5 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध का निर्माण एवं ऊंचीकरण कार्य किया जा रहा है।

अब तक मिट्टी भराई, तटबंध ऊंचीकरण और बोल्डर गैप रन का कार्य पूर्ण हो चुका है। सिर्फ स्लोप निर्माण का कार्य शेष है, जिसे करीब 2000 कैरेट में पूरा किया जाना है। यह कार्य 28 जून तक पूरा होने की संभावना जताई गई है।

बाढ़ सत्र से पहले कार्य पूर्ण करने का निर्देश

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि आगामी बाढ़ सत्र को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 25 जून 2025 तक तटबंध कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि कटाव और बाढ़ से क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी श्री ऋतुराज प्रताप सिंह और अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री कुंदन कुमार भी उपस्थित थे।


 

  • Related Posts

    मगध विश्वविद्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी और सतत विकास’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    दरभंगा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: स्कूल का चावल और बेंच बेचने का आरोप, हेडमास्टर का वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *