बिहार के सभी निबंधन कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की तैयारी,दस्तावेजों का किया जा रहा डिजिटलाइजेशन

बिहार : राज्य के सभी निबंधन कार्यालय एक महीने में ऑनलाइन हो जाएंगे और आपस में जुड़ जाएंगे। नये सॉफ्टवेयर ई-निबंधन की व्यवस्था राज्य के सभी 127 निबंधन कार्यालय में लागू हो जाएगी। इससे लोगों को निबंधन कराने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

घर बैठे किसी भी समय ऑनलाइन ही चालान जमा करने, मॉडल डीड का चयन कर निबंधन दस्तावेज तैयार करने से लेकर अन्य सभी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में सिर्फ एक बार निबंधन कार्यालय जाकर बॉयोमेट्रिक रिकॉर्ड देने के साथ फोटो खिंचवाना और वेरिफिकेशन कराना होगा। ई-निबंधन प्रणाली को सबसे पहले 29 जुलाई 2024 से पांच निबंधन कार्यालयों जहानाबाद, दानापुर, पटना सिटी, फतुहा और बिहटा शामिल है। इसके अच्छे परिणाम सामने आने पर इस नई प्रणाली को 9 सितंबर 2024 से 11 अन्य निबंधन कार्यालयों बिक्रम, फुलवारीशरीफ, मसौढ़ी, संपतचक, बाढ़, रजौली, पातेपुर, कटरा (पीरो), सोनपुर और पीरो के निबंधन कार्यालयों में लागू कर दी गई।

इसके बाद अब इसे सभी निबंधन कार्यालयों में लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। इस नई व्यवस्था से निबंधन कार्यालय में लोगों की भीड़ कम होगी, दलाली पर रोक लगेगी और निबंधन कार्य कम समय में सामान्य तरीके से संपन्न हो सकेगा।

दस्तावेजों का किया जा रहा डिजिटलाइजेशन

निबंधन विभाग सभी दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से करवा रहा है। 1995 से अब तक 2 करोड़ 34 लाख 62 हजार 435 दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। वर्ष 1796 से 1995 तक के करीब 5 करोड़ 13 लाख 48 हजार 914 निबंधित दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया अभी लंबित है।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…