घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारी, तमंचे से धमकाकर युवती का दुष्कर्म कर वीडियो किया अपलोड

यूपी के बदायूं में एक युवती से दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एक युवक की फेसबुक आईडी से वीडियो अपलोड किया गया है। इसके बाद युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने तमंचे से धमकाकर एक साल पहले बेटी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था। इसके बाद से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। बेटी की गोदभराई के बाद युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करनपुर गांव के जोनी ने एक साल पहले बेटी को धमकाकर उससे दुष्कर्म किया था। इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया था। वीडियो बनाने के बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता आ रहा है। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराता रहा। बीते दिनों युवती के पिता ने उसका रिश्ता पक्का कर दिया।

गोदभराई की रस्म के बाद शादी की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इसी दौरान आरोपी ने सोशल मीडिया पर रेप का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो चर्चा में आने के बाद युवती के परिजनों को जानकारी हुई। युवती ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुख्य आरोपी जोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर वीडियो अपलोड करने वाले की तलाश की जा रही है। मामले की भी जांच की जा रही है।

जिस युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाया था। युवती के पिता ने उसी मुख्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, फेसबुक पर राहुल नाम की आईडी से यह वीडियो अपलोड किया गया है। राहुल के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस राहुल नामक आरोपी को भी तलाश कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

    Share Add as a preferred…