वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा और दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद, भक्तों में मायूसी

Premanand Ji Maharaj से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। Vrindavan स्थित केली कुंज आश्रम की ओर से घोषणा की गई है कि महाराज जी के दर्शन और उनकी प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

आश्रम के एक शिष्य ने लाउडस्पीकर से घोषणा करते हुए श्रद्धालुओं से कहा कि वे अपने-अपने घर लौट जाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में भक्त आश्रम के बाहर पहुंच गए और कारण जानने की कोशिश करने लगे।

क्या होती थी पदयात्रा?

प्रेमानंद जी महाराज रोजाना केली कुंज आश्रम से सौभरी कुंड तक पदयात्रा करते थे। इस दौरान हजारों श्रद्धालु रास्ते में खड़े होकर उनके दर्शन करते थे। देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग उनके प्रवचन और आशीर्वाद के लिए वृंदावन पहुंचते रहे हैं।

भक्तों में चिंता

हालांकि आश्रम प्रशासन ने कार्यक्रम बंद करने के पीछे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की है, लेकिन श्रद्धालुओं के बीच महाराज जी की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

आश्रम की अपील

आश्रम की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दर्शन और पदयात्रा दोबारा कब शुरू होगी।

  • ये भी पढ़े..

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…