ठंड के मौसम मे सर्दी-खांसी को हल्के में न लें गर्भवती महिलाएं: डॉ. तनीषा यादव

[भागलपुर]। ठंड के मौसम में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तनीषा यादव ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में लापरवाही मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

ठंड से बचाव जरूरी

डॉ. तनीषा यादव ने बताया कि गर्भवती महिलाएं ठंड से बचाव के लिए हमेशा गर्म कपड़े पहनें और खाली पैर न चलें। पैरों को ठंड से बचाने के लिए मोजे का नियमित उपयोग करें।

पानी का अधिक सेवन करें

उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सर्दियों में प्यास कम लगने के कारण महिलाएं पानी कम पीती हैं, जो सही नहीं है। गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूर करना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

पौष्टिक आहार जरूरी

डॉ. तनीषा के अनुसार गर्भावस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में अंडा, मछली, संतरा, अखरोट, खजूर और बादाम को अपने आहार में जरूर शामिल करें, जिससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु को आवश्यक पोषण मिल सके।

पर्याप्त नींद और डॉक्टर की सलाह

उन्होंने गर्भवती महिलाओं को 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेने की सलाह दी। साथ ही कहा कि यदि सर्दी, खांसी या किसी भी तरह की परेशानी हो, तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और स्वयं दवा लेने से बचें।

सावधानी से रहेगी सेहत सुरक्षित

डॉ. तनीषा यादव का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाकर गर्भवती महिलाएं सर्दियों में खुद को और अपने होने वाले बच्चे को सुरक्षित रख सकती हैं।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading