घरेलू विवाद में प्रेग्नेंट महिला ने दे दी जान, इसी साल हुई थी शादी; ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

गया में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया और अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना डेल्हा थाना के खरपुरा मोहल्ले की है।

मृतक महिला की पहचान खरपुरा मोहल्ला निवासी मोहित कुमार की 21 वर्षीय पत्नी कीर्ति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवादा की रहने वाली कीर्ति की शादी इसी साल फरवरी महीने में धूमधाम के साथ हुई थी। कीर्ति पांच महीने की गर्भवती थी।

पिछले दो-तीन दिनों से कीर्ति काफी टेंशन में चल रही थी। रात में खाना खाने के बाद वह दूसरे कमरे में सोने चली गई और सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक विधानसभा से पास, डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले— “निर्दोष नहीं, सिर्फ अपराधियों पर चलेगा कानून”

    Share Add as a preferred…

    “हसुआ-बाली, चांद-सितारा… आज ले लेते प्राण हमारा”: विधानसभा में छलका विधायक विनय बिहारी का दर्द, गाड़ी पर हमले का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…