भागलपुर में आयोजित समारोह में प्रसून लतांत को मिला निर्मला देवी स्मृति सम्मान

भागलपुर।मंजूषा कला की विख्यात कलाकार निर्मला देवी की याद में भागलपुर में बुधवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और समाजकर्मी प्रसून लतांत को “निर्मला देवी स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी अंकित कुमार, अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर मंडल, अंतरराष्ट्रीय कलाकार पिंकी कुमारी, गांधीवादी विचारक डॉ. मनोज मीता और विख्यात मंजूषा कलाकार मनोज पंडित मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से प्रसून लतांत को यह सम्मान प्रदान किया और उनके योगदान की सराहना की।

समारोह में अंग प्रदेश की विभिन्न कला विधाओं से जुड़े कई नामचीन और दक्ष कलाकार भी उपस्थित रहे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रसून लतांत ने पिछले तीन दशकों से समाज के विभिन्न वर्गों—महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों—के हित में कई सार्थक आयोजन और परियोजनाओं का सफल संचालन किया है।

प्रसून लतांत इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। इनमें लोक शिखर सम्मान, सुंदरलाल बहुगुणा सम्मान, गांधी-भगत सिंह सम्मान, उदयन शर्मा सम्मान, स्वामी प्रणवानंद शांति सम्मान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भी पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पर हिंदी एवं अंगिका के साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने प्रसून लतांत को बधाई देते हुए कहा—
“आपकी सफलता हम सभी के लिए गर्व की बात है। आपने साबित किया है कि संघर्ष और समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है। जिस उम्र में लोग आराम करना पसंद करते हैं, उस उम्र में भी आप साहित्य और समाज की सेवा कर रहे हैं। यह युवाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।”

समारोह के दौरान कलाकारों और समाजकर्मियों ने निर्मला देवी के योगदान को भी याद किया और उनकी स्मृति को नमन किया।

यह आयोजन न केवल सम्मान का अवसर बना, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों को मजबूती देने का संदेश भी लेकर आया।


 

  • Related Posts

    LPG संकट के बीच राहत: ‘शिवालिक’ मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, आज आएंगे ‘नंदा देवी’ और ‘जग लाडली’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading