भाजपा युवा मोर्चा विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष बने नितेश चौबे, सम्मान समारोह में व्यक्त की समाजसेवा की प्रतिबद्धता

भागलपुरभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष के रूप में नितेश चौबे की नियुक्ति के बाद रविवार को माणिक सरकार स्थित आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

नितेश चौबे की नियुक्ति उनके सात वर्षों के सक्रिय सामाजिक योगदान और सेवा कार्यों को देखते हुए भाजपा जिला एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें गर्मजोशी से बधाई दी।

समारोह में संबोधित करते हुए नितेश चौबे ने कहा—
“यह केवल एक पद नहीं बल्कि मेरे जीवन का सबसे बड़ा विश्वास और जिम्मेदारी है। समाजसेवा की सात वर्षों की यात्रा ने मुझे सिखाया है कि समाज की सेवा ही सच्ची पूजा है। राजनीति मेरी पहचान हो सकती है, लेकिन समाजसेवा ही मेरा धर्म रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेतृत्व, साथियों और शुभचिंतकों का सहयोग व स्नेह ही उनकी वास्तविक पूंजी है। वे आजीवन समाजहित और राष्ट्रहित के मार्ग पर कार्य करते रहेंगे।

सम्मान समारोह में मनोज कुमार, अर्जित घोष, कुमार नीरज, नितेश पांडे, प्रियवर, आकाश, गौतम, संदीप शर्मा, कुश मिश्रा, आयुष सिंह, अंकित, असित, गोलू, अभिषेक, नितेश साह सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

नितेश चौबे की यह नियुक्ति युवा मोर्चा को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ समाजसेवा और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…