बिहार के प्रशांत कुमार की गेट 2025 में 281वीं रैंक, दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का जलवा

बिहार के दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र प्रशांत कुमार ने कमाल कर दिखाया है. उन्होंने गेट 2025 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 281 प्राप्त किया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि से कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षकगण में काफी खुशी है, उन्होंने प्रशांत को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी है.

सिविल इंजीनियरिंग विभाग से हैं प्रशांत: कालेज के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि प्रशांत कुमार की यह सफलता पूरे कॉलेज और विशेष रूप से सिविल इंजीनियरिंग विभाग के लिए गर्व का विषय है. उनकी कड़ी मेहनत और लगन का यह परिणाम सभी छात्रों के लिए प्रेरणादायक है. आगे प्राचार्य ने कहा कि प्रशांत ने कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है और और इसने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि कॉलेज का नाम भी ऊंचा किया है.

संस्थान की गौरवमयी उपलब्धी: वहीं प्राचार्य ने बताया कि इस साल संस्थान के विभिन्न शाखाओं से 20 से अधिक छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि डीसीई में दी जाने वाली उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा और मार्गदर्शन की गुणवत्ता को भी प्रमाणित करती है. प्राचार्य ने इस उपलब्धि को संस्थान का उद्देश्य बताया और आगे भी कई ऐसे छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज कि प्रतिष्ठा कायम करने आशा जताई. जिससे वे उच्च शिक्षा और बेहतरीन करियर के अवसर प्राप्त कर सकें.

“इस साल संस्थान के विभिन्न शाखाओं से 20 से अधिक छात्रों ने गेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और डीसीई में मिलने वाली उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को प्रमाणित करती है.”-डॉ. संदीप तिवारी, प्राचार्य, दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के ‘242 विधायकों पर भारी पड़ूंगा’ बयान पर बीजेपी का पलटवार, मनन मिश्रा बोले- “पहले जमानत बचा लें”

    Share Add as a preferred…

    राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बीजेपी का हमला, रविशंकर प्रसाद बोले- “जहां जाते हैं, कांग्रेस की लुटिया डूब जाती है”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *