प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार, कहा — अब जनता तय करेगी बिहार का नेतृत्व

मधुबनी।जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत मधुबनी में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। किशोर ने कहा कि अब बिहार में किसी के पिताजी का राज नहीं चलेगा। यह लोकतंत्र है, जहां जनता तय करेगी कि बिहार का अगला नेतृत्व किसके हाथ होगा।

उन्होंने कहा कि मधुबनी और झंझारपुर में जुटी भीड़ जन सुराज या उनकी निजी ताकत नहीं है, बल्कि बिहार के उन लोगों की आवाज है जो अब राज्य में ईमानदार और व्यावहारिक विकल्प चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक लोग कभी भाजपा के डर से लालू यादव को और कभी लालू के डर से भाजपा को वोट देते रहे हैं। मगर अब लोग बदलाव के विकल्प के तौर पर जन सुराज को देख रहे हैं।

तेजस्वी यादव द्वारा उन्हें ‘बरसाती मेंढक’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए किशोर ने कहा, “अगर हम मेंढक भी हैं तो बिहार के लोगों के लिए आवाज उठा रहे हैं। अब ये लोग बिहार को लूट नहीं पाएंगे। जनता जाग चुकी है। ये लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं।”

किशोर ने स्पष्ट किया कि वे पिछले तीन वर्षों से बिहार में ही रहकर लगातार जनसंवाद कर रहे हैं। उनका दावा है कि जनता अब किसी परंपरागत दल के झांसे में नहीं आएगी और आगामी चुनाव में बदलाव की लहर दिखाई देगी।


 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *