बक्सर में प्रशांत किशोर का हमला — “बिहार की जनता अब मोदी, नीतीश, लालू से छुटकारा चाहती है”

बक्सर, 12 अगस्त 2025।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत आज बक्सर के डुमरांव में जनसभा को संबोधित किया और पत्रकारों से बातचीत में मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा—

“बिहार में अब सभी जाति और धर्म के लोग बदलाव चाहते हैं। जनता अपने बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार चाहती है। लोग मोदी, नीतीश और लालू — तीनों से छुटकारा चाहते हैं।”


चुनाव आयोग और NDA पर आरोप

PK ने एक बार फिर चुनाव आयोग (ECI) को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि NDA और सत्ताधारी दल मिलकर गरीब और प्रवासी बिहारियों के नाम मतदाता सूची से हटा रहे हैं।
उनके अनुसार—

“भाजपा और नीतीश सरकार जानती है कि प्रवासी और गरीब तबके के लोग उनके खिलाफ वोट देंगे। चाहे जितने नाम काट लें, जो बचेंगे वही नवंबर में इन्हें हटा देंगे। बिहार से इनका जाना तय है।”


भोजपुरी गायक भरत शर्मा ‘व्यास’ जन सुराज में शामिल

डुमरांव की सभा के दौरान भोजपुरी के चर्चित लोकगायक भरत शर्मा ‘व्यास’ ने जन सुराज में शामिल होकर PK के अभियान को समर्थन दिया।
PK ने उनका स्वागत करते हुए कहा—

“जो भी बिहार को सुधारना और विकसित देखना चाहता है, वह जन सुराज से जुड़कर ही बदलाव का हिस्सा बनेगा।”


 

  • Related Posts