प्रशांत किशोर ने संजय जायसवाल को घेरा, गया में किया बड़ा ऐलान – बुजुर्गों को पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा

गया।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गया जिले के गुरुआ प्रखंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय जायसवाल पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर संजय जायसवाल को जन सुराज में शामिल सभी लोग अपराधी नजर आते हैं, तो उनकी पार्टी की सरकार राज्य और केंद्र – दोनों जगह सत्ता में है। फिर अपराधियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा बयान देकर संजय जायसवाल अपनी ही सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा, “अगर बिहार के सारे अपराधी जन सुराज में हैं, तो एनडीए की सरकार क्या कर रही है? वे जेल में क्यों नहीं हैं? खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? सांसद जी को खुद अपनी सरकार से सवाल पूछना चाहिए।”

सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने गया की जनता से बड़ा वादा भी किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निजी स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी स्कूलों की हालत नहीं सुधरेगी, तब तक गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे भी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ सकें — इसके लिए उनकी फीस सरकार भरेगी।

सभा में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस साल छठ के बाद गुरुआ प्रखंड के युवाओं को रोजी-रोटी की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही 10-12 हजार रुपये की मासिक आमदनी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ इस समय गया जिले में है, जहां वे लगातार लोगों से संवाद कर रहे हैं, स्थानीय समस्याओं को सुन रहे हैं और एक वैकल्पिक राजनीतिक मॉडल की बात कर रहे हैं।

  • Related Posts

    गया की बेटियां अब उड़ाएंगी ड्रोन और बनेंगी सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट! “नव्या प्रोजेक्ट” से बदल रही 14-18 साल की किशोरियों की तकदीर; जानें कैसे जुड़ें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *