निगरानी के हत्थे चढ़े प्रमुख पति और प्रखंड नाजिर, 40 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराए

जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड के प्रमुख असरफी खातून के पति बबन अंसारी एवं रतनी प्रखंड कार्यालय के नाजिर दिनेश कुमार प्रभाकर को निगरानी की टीम ने ब्लॉक से 40 हजार रुपए नगद लेते गिरफ्तार किया है।

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि रतनी फरीदपुर ब्लॉक के पोखमा गांव निवासी अरविंद कुमार के द्वारा शिकायत की गई थी कि 15वीं वित्त योजना से फेवर ब्लॉक का निर्माण कार्य कराने के बाद राशि की निकासी को लेकर प्रमुख पति एवं नाजिर के द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत सूचक अरविंद कुमार के द्वारा निगरानी में की गई थी।

निगरानी की टीम ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच की गई और जांच के क्रम में यह सत्य पाया गया। जिसके बाद आज इन दोनों को 40 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया गया है। अब इन लोगों से जरूरी पूछताछ करने के बाद इन लोग दोनों को निगरानी अपने साथ पटना ले जाने की तैयारी कर रही है।

 

  • Related Posts

    अमेरिकी टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा– भारत के फैसले किसी की अनुमति पर निर्भर नहीं होने चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अंग जनपद की कला का शंखनाद! भागलपुर में तीन दिवसीय ‘मंजूषा महोत्सव’ का शानदार आगाज; सैनडिस् मैदान में बिखरे सांस्कृतिक रंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *