धरती खत्म होने वाले बयान पर तेजस्वी ने सीएम नीतीश को घेरा, मुख्यमंत्री को बता दिया कंप्यूटर निरक्षर

विधानसभा में आरजेडी विधायक द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल करने पर सीएम नीतीश ने आपत्ति जताई और कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल करने से 10 साल पहले ही दुनिया खत्म हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने स्पीकर से इसके खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग कर दी। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को कंप्यूटर निरक्षर बता दिया है।

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “मोबाइल से 10 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी- माननीय श्री श्री नीतीश कुमार। पर्यावरण के दृष्टिकोण से सदन को पेपरलेस बनाने की दिशा में प्रश्नों के ऑनलाइन उत्तर देने की व्यवस्था की गयी है। अगर किसी माननीय सदस्य को पूरक प्रश्न पूछना है तो उसे मोबाइल अथवा टैब से देखकर पूछना ही होगा लेकिन बिहार के कम्प्यूटर संबंधित निरक्षर मुख्यमंत्री को उससे भी दिक्कत है। दुर्भाग्य है कि बिहार को ऐसे रूढ़िवादी कालग्रस्त मुख्यमंत्री मिले है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ युवा ,छात्र और महिला विरोधी है। निंदनीय”.

बता दें कि गुरुवार को विधानसभा में जब एक सदस्य को मोबाइल का इस्तेमाल करते सीएम ने देखा तो वह भड़क गए और सभी विधायको को हिदायत दे दी। आरजेडी विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव सदन में मोबाइल देखकर खाद्य उपभोक्ता विभाग से जुड़ा सवाल पूछ रहे थे। विभागीय मंत्री मंत्री लेसी सिंह सदन में जवाब दे रही थीं, तभी सीएम नीतीश उठ खड़े हुए और सदन में मोबाइल फोन लेकर आने पर आपत्ति जताई।

सीएम नीतीश ने स्पीकर से कहा कि मोबाइल को प्रतिबंधित किया गया है। यह लोग मोबाइल लाकर उसमें सवाल पूछता है।सीएम ने कहा कि स्पीकर सुनिश्चित करें कि कोई मोबाइल लेकर सदन में ना आएं। यह सब 5-6 साल से शुरू हुआ है। पहले तो हम यह सब खूब देखते थे लेकिन हमने सब छोड़ दिया है। विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के धरती खत्म होने वाले बयान पर तेजस्वी ने हमला बोला है।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    You Missed

    आज का पंचांग: 5 दिसम्बर 2025, शुक्रवार — पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, जानें तिथि, नक्षत्र, योग, राहूकाल और ग्रहों की स्थिति

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 3 views
    आज का पंचांग: 5 दिसम्बर 2025, शुक्रवार — पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, जानें तिथि, नक्षत्र, योग, राहूकाल और ग्रहों की स्थिति

    आज का राशिफल: पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, गुरु होंगे वक्री — जानें कैसी रहेगी 12 राशियों की भविष्यवाणी

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 3 views
    आज का राशिफल: पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, गुरु होंगे वक्री — जानें कैसी रहेगी 12 राशियों की भविष्यवाणी

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 1 views
    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 5 views
    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    राज्य सरकार निवेशकों और औद्योगिक उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध — ऊर्जा विभाग की ओपन हाउस बैठक में त्वरित कार्रवाई

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 1 views
    राज्य सरकार निवेशकों और औद्योगिक उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध — ऊर्जा विभाग की ओपन हाउस बैठक में त्वरित कार्रवाई

    ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत साहिबगंज स्टेशन पर गर्भवती महिला की मदद, मालदा डिवीजन के रेलवे कर्मियों ने दिलाई सुरक्षित चिकित्सा

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 1 views
    ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत साहिबगंज स्टेशन पर गर्भवती महिला की मदद, मालदा डिवीजन के रेलवे कर्मियों ने दिलाई सुरक्षित चिकित्सा