PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज का तंज, बोले- ‘डर साफ दिख रहा है’; NEET मुद्दे पर बढ़ी सियासी बहस

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी वीडियो संदेश पर अभिनेता प्रकाश राज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पीएम के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर री-पोस्ट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, “मैं डर साफ देख सकता हूं। शुक्रिया मेरे देश के जवानों। शुक्रिया कॉकरोच इसके लिए।” उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

PM मोदी ने क्या कहा?

गुरुवार देर रात जारी अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय हैं। उन्होंने बताया कि सरकार पिछले ढाई महीनों से इस मामले पर लगातार काम कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संबंधित विभागों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और पेपर लीक के आरोपियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। विभागों ने मसौदा तैयार कर सौंप दिया है, जिस पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होगी।

संसद में लाया जाएगा विधेयक

पीएम मोदी ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस विधेयक को संसद के मौजूदा सत्र में जल्द से जल्द पेश कर पारित कराने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना था कि सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रकाश राज की प्रतिक्रिया बनी चर्चा का विषय

प्रधानमंत्री के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने अभिनेता के बयान का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने इसे राजनीतिक टिप्पणी बताते हुए आलोचना भी की।

NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है। एक ओर सरकार सख्त कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट की बात कर रही है, वहीं विपक्ष और कई सार्वजनिक हस्तियां परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार तथा जवाबदेही तय करने की मांग उठा रही हैं।

  • ये भी पढ़े..

    मुंगेर पुलिस की अपील: प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों की पहचान बताएं, छात्रों से अफवाहों से दूर रहने को कहा

    Share Add as a preferred…