बेतिया पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह, बोले— ‘कमल के फूल पर बटन दबाकर NDA प्रत्याशी को जिताएं’

बेतिया: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और BJP नेता पवन सिंह शनिवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी नारायण प्रसाद के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। नौतन खेलकूद मैदान में आयोजित इस सभा में पवन सिंह का जोरदार स्वागत हुआ।

पवन सिंह ने नारायण प्रसाद को पहनाई माला, लोगों से मांगा समर्थन

सभा के दौरान पवन सिंह ने लोगों से पूछा कि क्या वे NDA प्रत्याशी को जीताना चाहते हैं?
जनता की सहमति मिलने पर पवन सिंह ने मंच पर ही नारायण प्रसाद के गले में माला पहनाकर उनका समर्थन जताया।

पवन सिंह ने कहा:

  • “आप लोग मुझे जितना स्नेह और प्रेम देते हैं, उतना ही प्यार नारायण प्रसाद जी को देकर उन्हें विजयी बनाइए। कमल के फूल पर बटन दबाइए।”

पवन सिंह को देखने उमड़ी भारी भीड़, पुलिस ने मुश्किल से संभाला हालात

पवन सिंह के आते ही मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी भीड़ के कारण:

  • कई कुर्सियाँ टूट गईं
  • बैरिकेडिंग तोड़कर लोग आगे बढ़ गए
  • सुरक्षा बलों को भीड़ नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

बेहद भीड़ बढ़ने के कारण पवन सिंह ने लंबा भाषण नहीं दिया और केवल अभिनंदन कर मंच से वापस लौट गए।

  • ये भी पढ़े..

    टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में पार्क निर्माण का विरोध, बच्चों के खेल मैदान को बचाने सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    Share Add as a preferred…

    अमडंडा थाना का कथित वीडियो वायरल, थाने के भीतर युवक के नशा सेवन का दावा; पुलिस पर रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप

    Share Add as a preferred…