भागलपुर के घंटाघर में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिजली कटौती, राहुल गांधी ने बताई ‘साजिश’

भागलपुर। वोटर अधिकार यात्रा के घंटाघर पहुंचने से करीब आधे घंटे पहले हुई बिजली कटौती ने कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच साजिश की आशंका को हवा दे दी। इस मुद्दे को राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भी उठाया और इसे वोट चोरी से जोड़ते हुए जनता के सामने रखा।

शाम साढ़े छह बजे जैसे ही राहुल गांधी का कारवां घंटाघर पहुंचा, पूरा इलाका अंधेरे में था। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों की लाइट से जनसभा स्थल को रोशन किया, लेकिन बाकी क्षेत्र अंधकार में डूबा रहा। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि जनसभा को प्रभावित करने के लिए प्रशासन ने जानबूझकर बिजली काटी।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा, “आप देखिए, यहां लाइट काट दी गई। मगर आवाज अंधेरे में भी सुनाई देती है। ये लोग जनता की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं और आपके वोट के अधिकार को छीनना चाहते हैं।”

इस पर शहरी विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रकाश कुमार ने सफाई दी कि रोड शो के दौरान सुरक्षा कारणों से 20 मिनट के लिए बिजली काटी गई थी। उनका कहना था कि अंधेरे में ड्रोन उड़ाए जा रहे थे और हाईटेंशन तार से टकराने की आशंका थी। भीड़ निकलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।


 

  • ये भी पढ़े..

    डीआरसीसी बरारी में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन, 227 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

    Share Add as a preferred…

    वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने, भरत भूषण तिवारी के चचेरे भाई पर पहले से दर्ज हैं दो गंभीर मामले

    Share Add as a preferred…