भागलपुर में पोस्टल बैलट से सुनिश्चित होगा सेवा मतदाताओं का मतदान, प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

भागलपुर, 4 नवंबर 2025:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार तैयारी में जुटा है। इसी क्रम में उन सेवा मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जो चुनाव के दिन अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर ड्यूटी पर रहेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम श्री नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि सेवा मतदाताओं — जैसे कि सेना, अर्धसैनिक बल, एवं केंद्र/राज्य सरकार के वे अधिकारी-कर्मचारी, जो चुनाव के दौरान अपने क्षेत्र से बाहर रहेंगे — के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ड्यूटी पर रहने वाले सरकारी कर्मी भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार प्राप्त पोस्टल बैलेट की संख्या

विधानसभा क्षेत्र प्राप्त पोस्टल बैलेट
152 – बिहपुर 22
153 – गोपालपुर 32
154 – पीरपैंती (अ.ज.) 35
155 – कहलगांव 13
156 – भागलपुर 20
157 – सुल्तानगंज 32
158 – नाथनगर 18

डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा की गई इस विशेष पहल से यह सुनिश्चित होता है कि कर्तव्य के साथ-साथ मतदान का अधिकार भी सुरक्षित रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिकतम मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग लें, चाहे वे मतदान दिवस पर किसी भी स्थान पर ड्यूटी पर क्यों न हों।


 

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading