झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज, क्या हेमंत सोरेन छोड़ेंगे अपना पद, पत्नी को बना सकते है CM

क्या झारखंड की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है? क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा देने वाले हैं? क्या उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की नई मुख्यमंत्री बनेंगी? इन सभी सवालों के जवाब बुधवार शाम को मिलने की उम्मीद है, जब रांची में सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक होगी।

झारखंड की सियासत में भूचाल की इस आशंका के पीछे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिल रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के नोटिस हैं। सोरेन को अब तक 6 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। पेशी होने या उत्तर देने के लिए उनके पास 31 दिसंबर तक का समय था।

क्या हेमंत सोरेन होंगे गिरफ्तार?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। यही कारण है कि उन्होंने पत्नी कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।

किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन?

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक सरफराज अहमद गांडेय से अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि कल्पना सोरेन को इसी सीट से उपचुनाव लड़ाया जाएगा।

भाजपा का दावा है कि हेमंत सोरेन को अपने खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने की आशंका सताने लगी है। यही कारण है कि कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने का प्लान बनाया गया है।

बुधवार शाम 4.30 बजे बुलाई गई विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) शुरू, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय; सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

    Share Add as a preferred…