दिल्ली से लेकर पटना तक बढ़ी सियासी हलचल, नीतीश कुमार के आवास पर बड़ी बैठक, चिराग ने की CM से मुलाकात

लोकसभा चुनाव नतीजों के बीच देश के साथ साथ बिहार मे भी सियासी हलचल तेज हो गई है. सबकी नजरें नीतीश कुमार पर टिकीं हुई है. दरअसल, दिल्ली में एनडीए और इंडिया अलायंस की बैठक होने जा रही है. एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं, जबकि इंडिया की बैठक में शामिल होने तेजस्वी यादव भी दिल्ली जा रहे है. दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम ने अपने आवास पर जेडीयू नेताओं के साथ अहम बैठक की।

पटना में मुख्यमंत्री निवास में नीतीश कुमार ने बुधवार सुबह पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है. इस बैठक में ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावे एनडीए की अहम सहयोगी चिराग पासवान समेत कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे।

वहीं, बैठक के बाद एलजेपी (रामविलास) प्रमुख और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया है और एनडीए का बिहार में जो प्रदर्शन रहा है, उसका बड़ा श्रेय जहां एक तरफ पीएम मोदी को जाता है तो वहीं इसका श्रेय मेरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को भी जाता है।

बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. वह विस्तारा एयरलाइंस से दिल्ली गए हैं. वहीं उसी फ्लाइट में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी थे. वह दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े..

दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

Share Add as a preferred…

’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *