12 अक्टूबर से शुरू होगा पोलियो उन्मूलन अभियान, प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा

जन्म से 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, 16 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

पटना।आगामी पोलियो उन्मूलन अभियान की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार (27 सितंबर 2025) को प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने की। मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अमर राज और यूनिसेफ के एसएमसी अमित कुमार भी मौजूद रहे।


12 से 16 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पूरे जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान चलेगा। इस दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
इसके साथ ही बी-टीम का कार्यक्रम 18 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।


प्रशिक्षण और तैयारियों पर जोर

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि सभी पीएचसी में—

  • बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) की बैठक
  • टीम और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण
    जरूरी तौर पर पूरा किया जाए।
    उन्होंने यह भी कहा कि हर ब्लॉक में पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाए और प्रचार-प्रसार सामग्री को सभी जगह लगाया जाए ताकि अभियान की जानकारी हर घर तक पहुंचे।

स्लाइड प्रेजेंटेशन से दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अमर राज, यूनिसेफ के एसएमसी अमित कुमार, पीसीआई के आनंद कुमार और यूएनडीपी के संदीप सिंह ने स्लाइड प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तृत प्रशिक्षण दिया।


इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ फील्ड मॉनिटर, यूनिसेफ के बीएमसी, डीडीओ आशुतोष कुमार और हेड क्लर्क सुमन कुमार मौजूद थे।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading