भूमि विवाद की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हमला

नरकटियागंज (प.चं.)। नगर के पुरानी बाजार में सोमवार दोपहर भूमि विवाद की जांच को पहुंची शिकारपुर पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें एक एसआई समेत तीन सिपाही जख्मी हो गए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चीनी मिल चौक निवासी अवधेश जायसवाल व सत्यम जायसवाल शामिल हैं। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुरानी बाजार में एक भूखंड को लेकर पिता नंदकिशोर जायसवाल व पुत्र अवधेश जायसवाल के बीच विवाद है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर एफआईआर दर्ज करा रखी है। इस बीच नंदकिशोर जायसवाल ने भरण पोषण नहीं करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    शिवहर में मुहर्रम अखाड़ों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और मारपीट में कई घायल

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम पर मुख्यमंत्री का संदेश, इमाम हुसैन की शहादत को बताया सत्य और इंसानियत की मिसाल

    Share Add as a preferred…