सुल्तानगंज लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 25 हजार नकद और टैब बरामद

भागलपुर, 28 जून:सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में 27 जून को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से लूट की गई नकदी, कंपनी का टैब और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

क्या है मामला

घटना 27 जून को मिश्रडी अंबुज मोड़ के पास हुई, जब बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने भारत फिनान्शियल कंपनी के शाखा प्रबंधक अमित कुमार से हथियार के बल पर ₹74,099 नकद, एक मोबाइल फोन और कंपनी का टैब लूट लिया था। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना में कांड संख्या 252/25 दर्ज की गई और एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी इनपुट से मिली सफलता

पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में मिठु यादव उर्फ देवा, पिता – सुबोध यादव, निवासी बैकुंठपुर, थाना – सुल्तानगंज को गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से ₹25,000 नगद, कंपनी का टैब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि अन्य शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना

छापेमारी दल का नेतृत्व सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह कर रहे हैं। टीम में नीरज प्रकाश, संजय मंडल, प्रमोद कुमार, प्रणव प्रकाश ठाकुर, सागर सहित थाना बल के अन्य अधिकारी शामिल हैं।

इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की सतर्कता और पेशेवर प्रतिबद्धता का प्रमाण मिलता है। वहीं आम नागरिकों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए अपराध पर नकेल कसने की दिशा में इसे एक सकारात्मक कदम बताया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *