भागलपुरःबच्चा चोरी करनेवाली महिला की तलाश कर रही पुलिस

 

भागलपुर | तातारपुर पुलिस बच्चा चोरी करनेवाली महिला की तलाश कर रही है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच हो रही है। इसमें कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है। दरअसल तीन दिन पूर्व तातारपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के पास एक महिला को झांसा में लेकर बच्चा चोरी करने वाली महिला की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को निकाला है जिसमें महिला का फोटो स्पष्ट है। पुलिस उक्त महिला की पहचान के लिए भागलपुर सहित आसपास के जिले की पुलिस को फोटो भेज रही है। जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी की जा सके। इस मामले में किसी बड़े बच्चा चोर रैकेट के भी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि महिला की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा।

Related Posts

सासाराम रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, नेताजी एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद

Share Add as a preferred…

Continue reading
जमुई में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 65 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

Continue reading

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *