मशरक–पानापुर बॉर्डर पर पुलिस-शराब माफिया मुठभेड़, जहरीली शराब कांड का मुख्य सप्लायर सूरज महतो गिरफ्तार

छपरा: सारण जिले के मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहरीली शराब कांड की जांच के दौरान पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के मिथवा गांव निवासी मुन्नी महतो के 26 वर्षीय पुत्र सूरज महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूरज महतो हाल ही में जिले में हुए संदिग्ध जहरीली शराब कांड में मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आया था। इस जहरीली शराब को पीने से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के बाद से ही पुलिस लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही थी और कई जगहों पर छापेमारी की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला कि जहरीली शराब की सप्लाई सूरज महतो के जरिए की गई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन वह फरार चल रहा था।

इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह कटिहार में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे कटिहार से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए छपरा ले आई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसे लेकर मशरक–पानापुर बॉर्डर इलाके में शराब की बरामदगी और उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान उसके कुछ सहयोगी वहां पहुंच गए और उसे छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान चली गोली सूरज महतो के पैर में लग गई। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने तुरंत उसे अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि उसके अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद घायल सूरज महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार गोली उसके पैर में लगी है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जहरीली शराब कांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। साथ ही इलाके में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार जहरीली शराब कांड के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब से दूर रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    वोटिंग के दिन सम्राट चौधरी ने दिखाया विक्ट्री का इशारा, बिहार की सियासत में गर्माहट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना विधानसभा में मतदान जारी, दोनों खेमे जीत का दावा कर रहे; AIMIM महागठबंधन के साथ खड़ी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading