एम्बुलेंस से विधानसभा पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कहा – नीतीश जी को देंगे वोट

पटना: बिहार सहित देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। बिहार में भी पांच सीटों के लिए सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इसी बीच एक दिलचस्प तस्वीर पटना से सामने आई, जब मोकामा के विधायक अनंत सिंह एंबुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बेऊर जेल में बंद विधायक अनंत सिंह को वोट देने के लिए एंबुलेंस के जरिए विधानसभा लाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश कराया गया, जहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

विधानसभा पहुंचने के दौरान मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने अपने खास अंदाज में बयान दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह किसे वोट देंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “नीतीश जी को वोट देंगे।”

अनंत सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार विधानसभा परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। सभी दलों के विधायक अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं।

बता दें कि बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…