शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, ग्रामीण का आरोप- पुलिस की पिटाई से हुई शख्स की मौत

बिहार के सीतामढ़ी में लगातार जहां पुलिस शराब शराब तस्करों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है, वही तस्कर लगातार अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं. ताजा मामला जिले के नानपुर प्रखंड का है, जहां शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. नानपुर थाना क्षेत्र के नागपुर वार्ड नंबर 9 में शराब पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस के गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त: पुलिस पर हुए हमले में नानपुर थाना अध्यक्ष का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं मौके पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर थानाध्यक्ष जान बचाकर वहां से निकल गए. ग्रामीणों के पत्थराव के कारण पुलिस जीप में बैठे कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप: बता दें कि ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की पिटाई से स्थानीय नागपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 निवासी जगन्नाथ महतो की मौत हो गई. मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है, स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं. वहीं मामले को लेकर पूछे जाने पर पुपरी एसडीपीओ ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है.घटना के बाद घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. हालांकि एसपी मनोज कुमार तिवारी ने शख्स के मौत की पुष्टी की है।

“नागपुर प्रखंड के ददरी गांव निवासी वार्ड नंबर 9 जगन्नाथ महतो की मौत हुई है. पूर्व में भी शराब मामले में वो जेल जा चुका था. मामले की जांच की जाएगी.”- मनोज कुमार तिवारी, एसपी

Related Posts

NEET छात्रा मौत केस: कपड़े में मिले वीर्य के निशान, पुलिस का दावा– परिजन FIR नहीं चाहते थे, अस्पताल की सूचना पर दर्ज हुआ केस

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *