कैसा होगा बिहार में रेमल साइक्लोन का असर? जानें कब होगी आपके जिले में बारिश

बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी बीच राहत भरी खबर है. रविवार (26 मई) से बंगाल की खाड़ी में हलचल मचा रहा रेमल चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश में भी होगा. तुफान के कारण बिहार के पूर्वोत्तर भाग में आने वाले कुछ दिनों तक कई जिलों में छिटपुट और मध्यम दर्जे की बारिश होगी. जबकि उत्तर बिहार में तेज आंधी के साथ वर्षा की संभावना है. बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बक्सर का दर्ज किया गया. जबकि अन्य जिलों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रेमल तूफान का प्रभाव बिहार के कई जिलों में होगा. दक्षिण बिहार में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 26-29 मई को कई जगहों पर छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश की उम्मीद है।

कैसा होगा रेमल साइक्लोन का असर?

बता दें कि रेमल चक्रवाती तूफान 26 मई रविवार को बांग्लादेश और गांगेय पश्चिम बंगाल के तट पर टकराएगा. ओमान ने इस साइक्लोन का नाम रेमल रखा है. हालांकि ये कमजोर साइक्लोन है, जिससे बहुत ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है. फिर भी इसका असर पूर्वोत्तर बिहार में सबसे पहले होगा. उसके बाद पूरे बिहार में दिखेगा. इसके असर से कई इलाकों तेज आंधी के साथ अधिक बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें।

ये भी पढ़े..

खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

Share Add as a preferred…

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *