पासी टोला में शराब बरामदगी के दौरान पुलिस पर हमला, 10 हिरासत में, 3 जवान घायल

भागलपुर/ललमटिया। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में जुटी ललमटिया पुलिस पर रविवार शाम उस वक्त हमला हो गया, जब वह पासी टोला में अवैध शराब बरामदगी के लिए छापेमारी करने पहुंची। महिला तस्करों द्वारा की गई पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि आधा दर्जन अन्य जवानों को हल्की चोटें आई हैं।

छापेमारी के दौरान मचा हड़कंप

ललमटिया पुलिस की टीम ने इलाके में शराब तस्कर के घर से 20 लीटर देसी शराब बरामद की थी और तस्कर को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान पास के कई घरों से महिलाएं बाहर निकल आईं और पुलिस के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। विरोध जल्द ही उग्र रूप ले लिया और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू हो गई

पुलिस ने 10 लोगों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह और ललमटिया थानाध्यक्ष मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने 10 महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया है। देर रात तक इलाके में पूछताछ और जांच अभियान चलता रहा।

शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी के दौरान विरोध हुआ। पुलिस टीम पर हमला गंभीर मामला है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार, डीएसपी-2

बढ़ते हमलों से चिंतित पुलिस महकमा

बीते शनिवार रात भी नाथनगर पुलिस और 112 डायल टीम पर दिलदारपुर में हमला किया गया था। लगातार हो रहे ऐसे हमलों ने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल

नवगछिया/बिहपुर। साहू परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। इसमें अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजनों ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के तीन गंगा घाटों का किया लोकार्पण, ₹46.26 करोड़ से हुआ आधुनिक विकास

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *