भागलपुर में ब्राउन शुगर का ‘नेटवर्क’ खंगाल रही पुलिस: अलीगंज चौक से 10 पुड़िया के साथ तस्कर गिरफ्तार; साथियों के नाम उगले

भागलपुर (बबरगंज) | शहर के युवाओं को नशे की लत लगाने वाले गिरोह पर बबरगंज पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने अलीगंज चौक के पास छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है।

इशाकचक का रहने वाला है आरोपी

​गिरफ्तार तस्कर की पहचान प्रवेश दास के रूप में हुई है।

  • ​वह मूल रूप से इशाकचक थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
  • ​पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अलीगंज इलाके में ग्राहकों को माल सप्लाई करने आया है, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

दक्षिणी इलाके में सक्रिय है रैकेट

​पुलिस की पूछताछ में प्रवेश दास ने कई अहम खुलासे किए हैं।

  • ​उसने अपने गिरोह के अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जो इस धंधे में शामिल हैं।
  • ​पुलिस का कहना है कि शहर के दक्षिणी क्षेत्र (South Area) में कई युवक ब्राउन शुगर की तस्करी और सेवन में लिप्त हैं। अब निशानदेही के आधार पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: बेलौटी गांव पहुंची जन सुराज टीम, मनोज भारती बोले- “यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है”

    Share Add as a preferred…

    शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़! सीतामढ़ी में विदेशी शराब से भरे ट्रक पर टूट पड़े सैकड़ों लोग, VIDEO वायरल

    Share Add as a preferred…