PMCH को मिला नया अधीक्षक-डॉ. राजीव कुमार सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी, 1 फरवरी से संभालेंगे कार्यभार

पटना | 29 जनवरी:पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के अधीक्षक पद पर बड़ा बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 29 जनवरी को अधिसूचना जारी कर डॉ. राजीव कुमार सिंह को नया अधीक्षक नियुक्त किया है।

डॉ. राजीव कुमार सिंह वर्तमान में पीएमसीएच में फिजियोलॉजी विभाग के प्राध्यापक हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है, जो 1 फरवरी से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। वे मौजूदा अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर से पदभार ग्रहण करेंगे।


निकासी और व्ययन की शक्तियां भी दी गईं

स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि डॉ. राजीव कुमार सिंह को अधीक्षक के साथ-साथ निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधिसूचित शिक्षक अब संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार नहीं रखेंगे।


दो साल पहले हो चुके थे सेवानिवृत्त डॉ. आईएस ठाकुर

पूर्व अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर दो वर्ष पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके थे। उन्हें अब तक सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) मिल रहा था, लेकिन इस बार विभाग ने उनकी अवधि को आगे नहीं बढ़ाया।


दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल बनने की ओर पीएमसीएच

पीएमसीएच को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
अस्पताल परिसर में इस समय बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहे हैं।
अस्पताल की छत पर हेलीपैड भी बनकर तैयार हो चुका है, जिससे आपात सेवाओं को और बेहतर बनाने की योजना है।


  • ये भी पढ़े..

    बिहार में चीनी उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन और 25 नई मिलों की तैयारी तेज

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘जायका मटन’, तिलकामांझी में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई खास फूड डेस्टिनेशन

    Share Add as a preferred…