PM नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा- बिहार में बनी NDA की सरकार

बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बन गये हैं वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने हैं। राजभवन में नीतीश कुमार सहित 8 मंत्रियों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। @NitishKumar जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…