गयाजी से पीएम मोदी का ऐलान: आतंकवादी पाताल में भी छिपेंगे तो भारत की मिसाइलें दफन करेंगी

गया/पटना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के गया दौरे पर आतंकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि “भारत अब किसी भी आतंकी को पाताल तक ढूंढकर खत्म करेगा। आतंकवादी चाहे कहीं भी छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेंगी।”

13 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

गया में आयोजित विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही, उन्होंने दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्वास्थ्य और आवास पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया गया है।
उन्होंने बताया कि—

  • पिछले 11 सालों में देशभर में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए गए।
  • अकेले बिहार में 31 लाख से अधिक आवास बनाए गए।
  • “सिर्फ घर नहीं दिए, बल्कि गरीबों को स्वाभिमान भी दिया गया।”

आतंकवाद और पाकिस्तान पर सख्त रुख

प्रधानमंत्री ने कहा—

  • “बिहार की धरती से मैंने पहले ही कहा था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।”
  • “पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर रहा था, लेकिन भारत ने उन्हें तिनके की तरह बिखेर दिया।”
  • “ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींची है।”
  • “अब भारत में आतंकी भेजकर हमला कर कोई भी बच नहीं सकेगा।”

गया और बोधगया के विकास की सराहना

मोदी ने कहा कि गया के लोगों की मांग पर गया का नाम बदलकर गयाजी किया गया है।
उन्होंने बोधगया और गयाजी के महत्व पर कहा—
“यह चाणक्य और चंद्रगुप्त की धरती है। जब-जब देश को चुनौती मिली है, बिहार ढाल बनकर खड़ा हुआ है।”


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading