भागलपुर में जर्दालू-कतरनी के क्षेत्र से किसानों की बात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर से पूरे देश के किसानों की बात करेंगे। यह सुखद संयोग है कि भागलपुर का दो कृषि उत्पाद जर्दालु आम और कतरनी अपनी खूबियों के लिए जाना जाता है और इसी क्षेत्र से वह पूरे देश के किसानों की बात करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही है। हवाई अड्डा में मंच और टेंट लगाने के लिए जगहों की पैमाइश की जा रही है। एजेंसियां चिह्नित की गई हैं। इधर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।

प्रधानमंत्री का भागलपुर दौरा तय होने के बाद अभी तो राज्य के दो बड़े मंत्रियों ने तैयारियों का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इसी कड़ी में रविवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का आगमन हो रहा है। वह भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और एनडीए कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। संभावना है कि जल्द ही केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भागलपुर आएंगे। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भागलपुर आए थे। इसके बाद हाल ही में कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय भी दो दिन भागलपुर प्रवास कर लौटे हैं। प्रधानमंत्री भागलपुर में किसान सम्मान निधि योजना की राशि भी जारी करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह संकेत दिया है कि भागलपुर में प्रस्तावित इस दौरे पर पीएम किसानों के साथ-साथ बिहार के लोगों के लिए कुछ अतिरिक्त घोषणाएं भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री कर सकते हैं वंदे भारत ट्रेन की घोषणा

भागलपुर। प्रधानमंत्री भागलपुर से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा कर सकते हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है। रेल अधिकारियों को इस विषय पर कुछ भी बोलने से मना किया गया है। सूत्रों की मानें तो भागलपुर से दूसरी वंदे भारत चलाने के लिए पिटलाइन का मंगलवार को टेस्ट किया जाएगा। यार्ड का पूरी तरह से विद्युतीकरण होने के बाद यहां वंदे भारत की रैक का प्राइमरी मेंटेनेंस करने की संभावना बढ़ गई है।

  • ये भी पढ़े..

    टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में पार्क निर्माण का विरोध, बच्चों के खेल मैदान को बचाने सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    Share Add as a preferred…

    अमडंडा थाना का कथित वीडियो वायरल, थाने के भीतर युवक के नशा सेवन का दावा; पुलिस पर रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *