पीएम मोदी ने देश को विकसित बनाने में अंतरिक्ष क्षेत्र की अहम भूमिका पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा अंतरिक्ष क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में अंतरिक्ष क्षेत्र की बड़ी भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि “अंतरिक्ष क्षेत्र एक महत्वपूर्ण पहलू है। हमने इस क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। पीएम ने इस क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप और निजी संस्थाओं की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया, इसे भारत के लिए एक जीवंत और आशाजनक भविष्य के संकेत के रूप में देखा।

प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार की प्रतिबद्धता केवल प्रशंसा के लिए नहीं बल्कि देश को मजबूत करने के लिए है। उन्होंने कहा, “जब नीति सही हो, इरादा सही हो और पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र कल्याण हो, तो हम निश्चित रूप से परिणाम प्राप्त करते हैं।”

2035 तक देश का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा : पीएम मोदी 

गौरतलब है कि भारत 2024-25 के लिए निर्धारित भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम है। इसी के साथ भारत ने चंद्रयान-3 की सफल चंद्रमा लैंडिंग और 2023 में आदित्य-एल1 सौर मिशन के प्रक्षेपण में सफलता पाई है । प्रधानमंत्री ने कहा 2035 तक ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ की स्थापना चंद्रमा पर पहला भारतीय भेजने सहित महत्वाकांक्षी भविष्य की योजनाओं का भी उल्लेख किया।

अंतरिक्ष के अलावा प्रधानमंत्री ने पर्यटन, एमएसएमई, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों और प्रगति पर बात की। उन्होंने आतंकवाद से निपटने में देश की प्रगति और भारतीयों में बढ़ते आत्मविश्वास पर जोर दिया।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

    Share Add as a preferred…