एनडीए की विशाल जनसभा में गरजे पीएम मोदी, बोले— विपक्ष को ‘65 बोल्ट’ का झटका, अब Hands Up नहीं Start Up युग की शुरुआत होगी

सीतामढ़ी/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में एनडीए की विशाल जनसभा को संबोधित किया। माता सीता की पुण्यभूमि पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने जनता का अभिवादन किया और विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग में जनता ने RJD–कांग्रेस गठबंधन को “65 बोल्ट का झटका” दे दिया है और इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

“सीतामढ़ी की धरती बता रही— नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार”

मोदी ने कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब यह स्पष्ट कर रहा है कि जनता जंगलराज को वापस नहीं आने देगी।

“मां सीता के आशीर्वाद से बिहार एक बार फिर विकसित बिहार बनेगा। यह चुनाव आपके बच्चों के भविष्य को तय करेगा।”

“बच्चा रंगदार नहीं बनेगा, डॉक्टर–इंजीनियर बनेगा”

तेजस्वी यादव के मंच पर बच्चों से कथित विवादित नारे लगवाने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा—

  • “RJD के मंचों पर बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि वे ‘रंगदार’ बनना चाहते हैं।”
  • “बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं बनेगा, डॉक्टर, इंजीनियर, जज और वकील बनेगा।”

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार में शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित भविष्य की दिशा तय करेगा।

Start Up vs Hands Up — मोदी का हमला

मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा—

“अब बिहार में ‘Hands Up’ का नहीं, बल्कि ‘Start Up’ का युग आएगा।”

उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार—

  • बच्चों को लैपटॉप, कंप्यूटर और किताबें दे रही है
  • खेल प्रतिभा बढ़ाने के लिए बैट, हॉकी, फुटबॉल और वालीबॉल उपलब्ध करा रही ह

जंगलराज का मतलब: कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार और करप्शन — पीएम मोदी

मोदी ने RJD पर सीधा हमला बोलते हुए जंगलराज के पाँच “K” बताए—

  • कट्टा
  • क्रूरता
  • कटुता
  • कु:संस्कार
  • करप्शन

उन्होंने कहा—

“RJD–कांग्रेस ने बिहार का विकास रोक दिया था, मीलें बंद हुईं, अस्पताल नहीं बने, फैक्ट्रियां बंद पड़ी रहीं।”

कर्पूरी ठाकुर और सामाजिक न्याय का मुद्दा

मोदी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और भोला पासवान शास्त्री ने बिहार को सामाजिक न्याय का रास्ता दिखाया,
“लेकिन RJD ने बर्बादी और भ्रष्टाचार का दौर शुरू कर दिया।”

एनडीए सरकार में बदल रहा बिहार — मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का माहौल बदला है—

  • सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी में बड़े सुधार
  • रीगा चीनी मिल जैसे उद्योगों का पुनरुद्धार
  • निवेशकों का भरोसा बढ़ा

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में और मिलें–फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी।

रामायण सर्किट और विरासत संरक्षण पर भी बोले मोदी

मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने विरासत को सम्मान दिया है—

  • सीतामढ़ी को रामायण सर्किट से जोड़ने की योजना
  • सीतामढ़ी–अयोध्या के बीच सीधी ट्रेन सेवा
  • पुनौरा धाम का भव्य विकास

उन्होंने कहा—

“अयोध्या में दामाद जी का मंदिर बन गया, अब मायके (सीतामढ़ी) को विश्व पहचान दिलाने की बारी है।”

राजद–कांग्रेस पर आस्था का अपमान करने का आरोप

मोदी ने कहा कि RJD–कांग्रेस जनता की आस्था और माताओं–बहनों का अपमान कर रही है और ऐसी ताकतों को जनता सजा देगी।

“अगला पाँच साल बिहार के लिए निर्णायक”

मोदी ने जनता से अपील की—

“11 नवंबर को मतदान की चोट से एनडीए की जीत सुनिश्चित करें। ये पाँच साल बिहार की रफ्तार तय करेंगे।

  • Related Posts

    औन्टा में CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच भीषण भिड़ंत; पेट्रोल बम चले, घर में घुसकर पिटाई का आरोप; इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मनेर में छात्रा के साथ हाथ बांधकर दरिंदगी! भाइयों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़; थाने में पीकर किया हंगामा, तो पुलिस ने की ‘कुटाई’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading