पीएम मोदी मध्य प्रदेश, बिहार और असम के दौरे पर, भागलपुर में पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त करेंगे जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार और असम के दौरे पर हैं। इस दौरान आज सोमवार को पीएम मोदी बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे।

एयरपोर्ट ग्राउंड में एक जनसभा को भी करेंगे संबोधित

पीएम मोदी 2025 के बिहार चुनाव से पहले एयरपोर्ट ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे। इस रैली में करीब 5 लाख किसानों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

इस योजना से किसानों को तीन समान किस्तों में सालाना मिलते हैं छह हजार रुपये 

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, पीएम किसान योजना के माध्यम से भूमिधारक किसानों को तीन समान किस्तों में सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। देश भर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें करीब ढाई करोड़ किसान कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

जागरूकता पैदा करने के लिए इस दिन को किसान सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा

इस संबंध में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस दिन को किसान सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा।

देश के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि की जा चुकी वितरित

उन्होंने कहा कि देशभर के 9 करोड़ 80 लाख से ज्यादा किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना के तहत देश के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *