PK का सरकार और ADG पर तीखा हमला, कहा– हत्यारे अगर किसान दिखते हैं तो एडीजी को आंख की जांच करानी चाहिए

बांका/जमुई, 17 जुलाई 2025: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर बड़ा हमला बोला है। पटना के पारस अस्पताल में हुए गोलीकांड को लेकर उन्होंने सरकार को घेरते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

PK ने कहा, “अगर पारस अस्पताल में मर्डर करने वाले लोग एडीजी को किसान लग रहे हैं, तो उन्हें अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पैंट-शर्ट पहने लोग जाकर गोली मार रहे हैं।” उन्होंने इसे सरकार और प्रशासन की गंभीर नाकामी बताया और कहा कि “जब सरकार का मुखिया अचेतन अवस्था में हो, और पूरा प्रशासन शराब-बालू की कमाई व ट्रांसफर-पोस्टिंग के धंधे में लगा हो, तो कानून-व्यवस्था कैसे चलेगी?”


मोदी के बिहार दौरे पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी मोतिहारी दौरे को लेकर भी PK ने हमला बोला और कहा कि “मोदी जी को बिहार आकर ये बताना चाहिए कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था कब सुधरेगी, पलायन कब रुकेगा, और बिहार के युवाओं को गुजरात जाकर मजदूरी क्यों करनी पड़ती है?”

उन्होंने कहा, “हम रेल या सड़क नहीं मांग रहे, वो हम खुद बना लेंगे। हमें चाहिए कारखाने और रोजगार, ताकि हमारे बच्चे अपने गांव में रहकर सम्मान की जिंदगी जी सकें।”


बांका और जमुई की जनता से अपील: ‘इस बार बच्चों को देखकर वोट करें’

अमरपुर (बांका) और झाझा (जमुई) में आयोजित जनसभाओं में PK ने जनता से अपील की कि “इस बार वोट देने से पहले अपने बच्चों का चेहरा देखिए। लालू जी से सीखिए कि अपने बच्चों की चिंता कैसे की जाती है। उनका बेटा 9वीं पास नहीं है, फिर भी वे उसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। और दूसरी ओर आपके बच्चे बीए-एमए करने के बाद भी बेरोजगार हैं।”

PK ने दावा किया कि “इस बार की दिवाली और छठ बिहार की बदहाली की आखिरी होगी। आने वाले वर्षों में बांका और जमुई के युवाओं को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।”


 

  • ये भी पढ़े..

    गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश अमित कुमार गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *