PK का बड़ा हमला: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पर रिश्वत, फ्लैट और एंबुलेंस घोटाले के संगीन आरोप

पटना, 8 अगस्त 2025 — जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए। PK ने दावा किया कि पांडेय ने भाजपा नेता दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपये लेकर दिल्ली में फ्लैट खरीदा और इसके बदले जायसवाल के मेडिकल कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलवाया।

PK ने कहा —

“हमारे पास बैंक ट्रांजैक्शन से लेकर फ्लैट खरीदने के दस्तावेज़ तक सबूत हैं। पैसा दिलीप जायसवाल से पांडेय के पिता के अकाउंट में आया और फिर उनकी पत्नी के नाम फ्लैट खरीदा गया। इसके बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज को विशेष दर्जा दे दिया गया।”

एम्बुलेंस घोटाले का आरोप

PK ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने एंबुलेंस खरीद में भारी गड़बड़ी की।

  • 2022 में 466 एंबुलेंस फोर्स मोटर्स से 19.58 लाख रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदे गए।
  • 2025 में 250 वही एंबुलेंस लगभग 27 लाख रुपये प्रति यूनिट में खरीदे गए।
  • टाटा मोटर्स का टेंडर यह कहकर खारिज कर दिया गया कि ड्राइवर कैबिन में AC नहीं चाहिए।

PK का सवाल —

“जब ओडिशा और यूपी सरकार इन्हीं एंबुलेंस को कम दाम में खरीद रही हैं तो बिहार सरकार ने ज्यादा दाम क्यों दिए? क्या इसमें दलाली का खेल हुआ?”

उन्होंने तत्कालीन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव और जल्द ही मुख्य सचिव बनने वाले प्रत्यय अमृत से भी जवाब देने की मांग की।

आयुष्मान कार्ड घोटाले की ओर इशारा

PK ने खुलासा किया कि किशनगंज के एमजीएम कॉलेज में आयुष्मान कार्ड बनाने में भी धांधली हुई है और योजना का नेतृत्व वही व्यक्ति कर रहा है जो पहले पांडेय के PS थे।

भाजपा को सीधा चैलेंज

भाजपा के आरोपों पर PK ने पलटवार करते हुए कहा —

“सरकार आपकी है, अगर मैंने कोई गलती की है तो केस करके गिरफ्तार कर लो। ‘बात बिहार की’ पेज हम 2018 से चला रहे हैं, 5 करोड़ लोग इसे देखते हैं।”

उन्होंने भाजपा को “ठगों और बदमाशों की पार्टी” करार देते हुए कहा कि अगली किस्त में और भी खुलासे करेंगे।

मंच पर मौजूद रहे

इस मौके पर जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, पूर्व सांसद सीताराम यादव, विधान पार्षद अफ़ाक आलम, मुख्यालय संयोजक एनके मंडल, महासचिव सरवर अली, पूर्व भाजपा नेता सुधीर शर्मा और विनीता विजय उपस्थित थे। संचालन पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने किया।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Kumar Aditya

    Anything which intefares with my social life is no. More than ten years experience in web news blogging.

    Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…