नीतीश कुमार के गांव में प्रवेश नहीं मिलने पर PK का हमला: “मुख्यमंत्री के विकास की सच्चाई सामने न आ जाए, इसलिए रोका गया”

नालंदा, 18 मई 2025:जन सुराज के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने आज नालंदा में “बदलाव का हस्ताक्षर” अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला। प्रशांत किशोर जब मुख्यमंत्री के पैतृक गांव कल्याण बिगहा जा रहे थे, तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी।

प्रशासनिक रोक के बाद प्रशांत किशोर ने बिहारशरीफ में जनसभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार कहते हैं कि उन्होंने नालंदा को विकास का मॉडल बनाया है, लेकिन जब हम उनके गांव में उस मॉडल को देखने जा रहे थे, तो हमें घुसने से रोक दिया गया। अगर हम गांव में चले जाते तो विकास और भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आ जाती।”

प्रशांत किशोर ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि “बिहार में आज भी अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनवाने से लेकर जमीन की रसीद कटवाने तक के लिए रिश्वत लेते हैं। आम आदमी सिस्टम से परेशान है और नेताओं की कथनी और करनी में फर्क है।”

सभा में मौजूद जनता से अपील करते हुए PK ने कहा, “अगली बार वोट लालू, नीतीश या मोदी के नाम पर नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को देखकर दीजिए। जो आपको और आपके बच्चों को लूटते हैं, उन्हें सत्ता में वापस मत लाइए। अब समय है कि बिहार में जनता का राज स्थापित हो।”

प्रशांत किशोर की इस सभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे, जिससे यह साफ जाहिर हुआ कि उनके अभियान को नालंदा में भी लोगों का समर्थन मिल रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *