पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

पीरपैंती/भागलपुर: बहुप्रतीक्षित पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना के तहत भागलपुर और झारखंड के गोड्डा जिले में किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पूरी रेल लाइन पर कुल सात रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे।

भागलपुर में अधिकांश रैयतों को मिला मुआवजा

परियोजना के लिए भागलपुर जिले के मंजरोही, उदयपुरा, परसम्बन्ना, रिफातपुर और प्यालापुर समेत पांच मौजों में 442 रैयतों से 94.81 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। इनमें से 340 रैयतों को अब तक मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष लोगों को भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

गोड्डा में भूमि अधिग्रहण का काम जारी

गोड्डा जिले के मेहरमा से महागामा तक 29 मौजों में करीब 3,500 रैयतों से 502 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। मुआवजा वितरण के लिए मेहरमा प्रखंड में विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक महीने के भीतर अधिकांश भुगतान पूरा करने का लक्ष्य है।

पूरे प्रोजेक्ट के लिए करीब 1100 एकड़ जमीन

रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता (एसएसई) आलोक कुमार के अनुसार, महागामा से गोड्डा तक परियोजना के लिए लगभग 420 एकड़ भूमि ली गई है और करीब 3,000 लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है। पूरे पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना के लिए लगभग 1,100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।

परियोजना में बनेंगे सात स्टेशन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई रेल लाइन पर कुल सात स्टेशन विकसित किए जाएंगे। इनमें घटवलिया, पथरगामा, महागामा, मड़पा, मेहरमा, गोड्डा और पीरपैंती स्टेशन शामिल हैं।

परियोजना पूरी होने के बाद भागलपुर और गोड्डा के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा, जिससे यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…