बिहार के छह जिलों में गंगा-कोसी पर बनेंगे पीपा पुल

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार ने भोजपुर, बक्सर, मधेपुरा, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली में गंगा और कोसी नदी पर तीन बड़े पीपा पुल बनाने के लिए 56 करोड़ 81 लाख से अधिक राशि मंजूर कर दी है। इससे इन नदियों के दोनों ओर बसे सैंकड़ों गावों के लगभग 10 लाख लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और नावों पर इनकी निर्भरता समाप्त हो जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भोजपुर के महुली घाट से सिताब दियारा के बीच गंगा नदी पर प्रस्तावित 732 मीटर लंबा पीपा पुल बिहार (भोजपुर जिला ) और उत्तरप्रदेश के सिताब दियरा (बलिया जिला) के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला होगा। इसके लिए कुल 15 करोड़ 20 लाख की मंजूरी दी गई है। मधेपुरा से खगड़िया के बीच कोसी नदी पर मधेपुरा के जीरो माइल से कपासिया घाट के बीच 500 मीटर लंबाई में 25.13 करोड़ रुपये की लागत से पीपा पुल का निर्माण होगा। इसके बनने से मधेपुरा और खगड़िया के लगभग 14 पंचायतों के 80 हजार लोगों के आवागमन में सुविधा होगी।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *