बिहार में कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग, मौसम विभाग ने जारी की नई चेतावनी, पढ़ें मौसम का हाल

बिहार में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज भी शीतलहर और कोहरा परेशानी का सबब बना रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को राज्य के 18 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, मकर संक्रांति तक ठंड में थोड़ी कमी हो सकती है।

बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, वैशाली, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, शिवहर, अरवल, गोपालगंज, दरभंगा, सीवान, सारण और मुजफ्फरपुर में आज कोहरा छाया रहेगा। वहीं पटना, मोतिहारी, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, दरभंगा, हाजीपुर, मधुबनी, सहरसा समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की हल्की बारिश की भी संभावना है।

वहीं पिछले 24 घंटों में 26 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला पूर्णिया रहा। वहीं मोतिहारी, सुपौल और दरभंगा में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रोहतास 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। अरवल, शेखपुरा तथा नालंदा मे 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *