“हर घर तिरंगा” में गूंजा देशभक्ति का स्वर — जमालपुर, भागलपुर और साहिबगंज में भव्य तिरंगा यात्राएं

12 अगस्त 2025, मालदा मंडल (पूर्व रेलवे) — स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले “हर घर तिरंगा अभियान 2025” और “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत मालदा मंडल में देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जमालपुर, भागलपुर और साहिबगंज रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा यात्राओं का भव्य आयोजन हुआ, जिसने हर दिल में राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा भर दी।

जमालपुर: लोको शेड से उठा तिरंगे का कारवां

डीजल शेड जमालपुर से शुरू हुई यात्रा में वरिष्ठ डीएमई/डी श्री कृष्ण कुमार दास, एएमई/डी श्री परान बेसरा, रेलवे इंटर कॉलेज के शिक्षक-छात्र, आरपीएफ जवान, स्टेशन अधीक्षक, सीएचआई, डब्ल्यूएलआई, कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों सहित करीब 250 प्रतिभागी शामिल हुए। हवा में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।

भागलपुर: स्टेशन से गूंजा ‘जय हिन्द’

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन निदेशक श्री उत्पल शर्मा और क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रवीन कुमार के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में आरपीएफ डॉग स्क्वाड, रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्टेशन परिसर में देशभक्ति का माहौल चरम पर था।

साहिबगंज: यात्रियों ने भी थामा तिरंगा

साहिबगंज स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में आयोजित यात्रा में अधिकारी, आरपीएफ जवान, रेलवे कर्मचारी और यात्री एक साथ तिरंगे के रंग में रंग गए। “वंदे मातरम” और “जय हिन्द” के नारों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

एकता और सम्मान का संदेश

इन यात्राओं ने यह संदेश दिया कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी एकता, स्वतंत्रता और गर्व का प्रतीक है। मालदा मंडल ने सभी नागरिकों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

मालदा मंडल ने आश्वासन दिया कि वह आगे भी इस तरह के आयोजनों से राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सौहार्द्र को मजबूती देता रहेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    स्वाद, सुगंध और संस्कृति का महाकुंभ: सबौर में राष्ट्रीय आम समागम शुरू, एक हजार से अधिक किस्मों के आम बने आकर्षण का केंद्र

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर डीएम ने कहलगांव अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…