पटना हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन: 42 विधायकों को नोटिस, चुनावी हलफनामे और वोट चोरी के आरोपों पर मांगा जवाब

पटना हाई कोर्ट से इस समय एक अहम खबर सामने आई है। हाई कोर्ट ने पक्ष और विपक्ष के कुल 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इन विधायकों पर वोट चोरी करने और चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, चुनाव हार चुके उम्मीदवारों ने विजयी विधायकों के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सभी संबंधित विधायकों को नोटिस जारी कर विस्तृत जवाब मांगा है। मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।

जिन प्रमुख नेताओं के नाम इस मामले में सामने आए हैं, उनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा, विधायक चेतन आनंद और गोह से राजद विधायक अमरेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य पक्ष-विपक्ष के विधायक शामिल हैं।

अदालत के इस कदम के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मामले की अगली सुनवाई की तारीख जल्द तय की जाएगी।

  • Related Posts

    बिल गेट्स के संबंध में आरजेडी सांसद ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, उठाए गंभीर सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    औरंगाबाद के युवा इंजीनियर सुमन शेखर ने असम विधानसभा को बनाया डिजिटल, 1937 से अब तक की कार्यवाही ऐप में उपलब्ध

    Share Add as a preferred…

    Continue reading